रामसुंदर दास ने दाखिल किया नामांकन पत्र
हाजीपुर:15वीं लोकसभा के सबसे बुजुर्ग सांसद व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जद यू प्रत्याशी रामसुंदर दास ने बुधवार को सोलहवीं लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सुरक्षित संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के बाद आयोजित सभा में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह एवं सूचना, जनसंपर्क एवं परिवहन मंत्री वृश्णि पटेल समेत कई...
महाराजगंज के राजद प्रत्याशी प्रभुनाथ सिंह पर प्राथमिकी
छपरा : महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के राजद प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद प्रभुनाथ सिंह के विरुद्ध नगर थाने में आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में निवर्तमान सांसद के निजी सचिव को भी नामजद किया गया है। यह प्राथमिकी वरीय उप समाहर्ता धर्मेन्द्र कुमार ने दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में भीड़ को लेकर सरकारी कार्य में बाधा डालने, बांस-बल्ला से बैरिकेटिंग को तोड़कर जबर...
तीन लाख का इनामी माओवादी रिजनल कमांडर गिरफ्तार
औरंगाबाद : एसटीएफ की टीम ने दाउदनगर के चौरी में छापामारी कर भाकपा माओवादी के रिजनल कमांडर कईल प्रजापति समेत तीन को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की रात में पुलिस स्व. चंदेश्वर भगत के घर से रिजनल कमांडर के साथ मुन्ना कुमार एवं एक अन्य को को धर दबोचा है। गिरफ्तार तीसरे नक्सली के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। रिजनल कमांडर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एडीजी विधि व्यवस्था सुरेश कुमार
फर्जी इंस्टीच्यूट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
पटना : राजधानी पुलिस की विशेष टीम ने एक्जीबिशन रोड के कुमार कॉमर्शियल कांप्लेक्स स्थित पाटलिपुत्र इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलोजी नाम से चल रहे फर्जी संस्थान का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से संचालक मनीष कुमार (लेमुआबाद, पंडारक) व सह संचालक मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कई विश्वविद्यालयों द्वारा जारी विभिन्न कोर्सो के जाली प्रमाण पत्र बरामद किए गए। पूछताछ में
हाईटेक हुई पटना पुलिस, कमांड कटते ही एसएमएस
पटना : पटना पुलिस ने इस बार हाईटेक व्यवस्था की है। चुनाव ड्यूटी का कमांड कटते ही सिपाही से इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर एसएमएस मिल रहा है। एसएमएस से उनका नाम, लोकसभा क्षेत्र, बूथ संख्या सहित सभी जानकारियां मुहैया करा दी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो चुनाव के लिए विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसमें लोकसभा क्षेत्र का नाम, बूथों की संख्या, संवेदनशील बूथों का विवर...